महाराष्ट्र

कल्याण में साइको आशिक ने लड़की को दी एसिड अटैक की धमकी, रिक्शे की रॉड पर पटका सिर, जानकर दंग रह जाएंगे आप

कल्याण
Image Source - Web

महाराष्ट्र के कल्याण से एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आपका दिमाग सन्न रह जाएगा। इस घटना को अंजाम दिया है नितेश गायकवाड़ नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने। मामला ये है कि नितेश ने एक 17 साल की लड़की को जबरन अपने ऑचो में खींचा, उसका हेडफोन छीनकर दूर फेंक दिया व गुस्से से आग बबूला होकर उसने उस लड़की के सर को ऑटो के रॉड पर पटक दिया। इतना ही नहीं, उस सनकी आशिक ने उस लड़की को ये धमकी भी दी कि अगर वो उसकी बात नहीं मानेगा तो वो उसपर एसिड से अटैक कर देगा।

क्यों किया ऑटो वाले ने ऐसा?
मिली जानकारी के अनुसार 28 साल के नितेश गायकवाड़ का 17 साल की पीड़ित लड़की से पिछले कुछ समय से अफेयर चल रहा था। लेकिन नितेश थोड़ा सनकी किस्म का और शकी मिजाज का इंसान भी है, इसलिए उस लड़की पर वो आए दिन किसी दूसरे के साथ नजायज रिश्ते का आरोप लगाता रहता था। उसे लड़की पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था, इन्हीं वजहों से वो लड़की शायद नितेश से अपना रिश्ता खत्म करना चाहती थी, लेकिन नितेश इस बात के लिए राजी नहीं था।

शनिवार, यानी 20 जुलाई को जब लड़की कहीं जा रही थी, तो नितेश ने जबरन उसे अपने ऑटो में खींच लिया और गुस्से से आग-बबूला होकर उसने लड़की के सिर को ऑटो के रॉड पर पटक दिया। न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दूर जाने के बाद उसने ऑटो रोका और लड़की का हाथ और उसकी गर्दन पकड़कर उस पर दूसरे लोगों से संबंध रखने का आरोप लगाया।

आज तक के वेबसाइट पर लिखी खबर के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि नितेश ने सड़की से कहा कि वो उससे संपर्क में रहे, और अगर वो ऐसा नहीं करती है तो वो उस पर एसिड फेंक देगा। बता दें कि ये सारी घटना महाराष्ट्र के कल्याण-शील रोड पर विको नाका के पास की घटना बताई जा रही है। खबर है कि मानपाड़ा पुलिस ने अपहरण, हमले और धमकी से जुड़ी धाराओं के तरह आरोपी नितेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पहली लहर में 12 लाख लोगों की मौत, भारत सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर, असली संख्या 8 गुना ज्यादा?

You may also like