देश-विदेश

केजरीवाल तिहाड़ से होंगे रिहा, जानें शराब नीति केस में गिरफ्तारी से जमानत तक की पूरी कहानी

केजरीवाल तिहाड़ से होंगे रिहा, जानें शराब नीति केस में गिरफ्तारी से जमानत तक की पूरी कहानी

केजरीवाल तिहाड़ से होंगे रिहा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में 1 लाख रुपये की जमानत राशि पर राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि कल शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि, ईडी ने जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा है।

शराब नीति केस की टाइमलाइन:

  • 22 मार्च 2021: दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया, जिससे माफिया राज खत्म होने और सरकारी खजाने में बढ़ोतरी की उम्मीद थी।
  • 17 नवंबर 2021: दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति 2021-22 लागू कर दी, जिससे शराब की सारी दुकानें 100% प्राइवेट हो गईं।
  • 8 जुलाई 2022: दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने शराब नीति में गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए एक रिपोर्ट एलजी वीके सक्सेना को भेजी। इसमें मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप था।
  • 28 जुलाई 2022: विवाद बढ़ने पर दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर दी और पुरानी नीति फिर से लागू कर दी।
  • 17 अगस्त 2022: सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और अन्य पर भ्रस्टाचार के आरोपों के तहत केस दर्ज किया।
  • 22 अगस्त 2022: ईडी ने भी सीबीआई से मामले की जानकारी लेकर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
  • 12 सितंबर 2022: आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख विजय नायर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
  • 26 फरवरी 2023: मनीष सिसोदिया को सीबीआई और बाद में ईडी ने गिरफ्तार किया।
  • 4 अक्टूबर 2023: आप नेता संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया।
  • 2 नवंबर 2023: ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा।
  • 21 मार्च 2024: लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।
  • 9 अप्रैल 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज की।
  • 10 अप्रैल 2024: केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।
  • 15 अप्रैल 2024: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से 24 अप्रैल तक जवाब मांगा।
  • 24 अप्रैल 2024: ईडी ने बताया कि केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं।
  • 29 अप्रैल 2024: सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार समन भेजने के बावजूद केजरीवाल के उपस्थित नहीं होने पर सवाल उठाया।
  • 3 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने पर विचार किया।

अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप है। ईडी ने उन्हें इसमें आरोपी बनाया था और शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। अब उम्मीद है कि कल केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पहाड़ों को चीरती दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर चली ट्रेन: कश्मीर से जुड़ा ये अद्भुत सफर

You may also like