छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से सुरक्षाबलों के जवानों के साथ नक्सलियों की रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। इस दौरान अब बड़े ऑपरेशन को लॉन्च किया गया है, ये बक्सर के अबुझमाड़ के कुतुल फरसेबेड़ा का इलाका है। खबर है कि इस इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सुरक्षाबलों के जवान लगातार ऑपरेशन करने में जुटे हैं। इस ऑपरेशन में कांकेर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले के एसटीएफ, डीआरजी व आईटीबीपी के जवान शामिल हैं।
कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है
मीडिया रिरोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के साथ जवानों के इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने के अलावा कुछ जवान भी जख्मी हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये ऑपरेशन चल रहा है वो पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है।
ये भी पढ़ें: लाल किला मामला: राष्ट्रपति की ‘दया’ शक्ति से फांसी की सजा में हो सकता है बदलाव, जानिए कैसे