मनोरंजन

Deepika Padukone के इस गाने ने रचा इतिहास, एकेडमी अवॉर्ड्स ने शेयर किया वीडियो

Deeoika Padukone
Image Source - Web

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के “दीवानी मस्तानी” गाने ने इतिहास रच दिया है! 4 अप्रैल 2024 को, ऑस्कर पुरस्कारों के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने दीपिका पादुकोण के इस गाने का एक विशेष वीडियो शेयर किया है। बता दें कि ये पहली बार है जब किसी भारतीय गाने को ऑस्कर के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फीचर किया गया है।

Deeoika Padukone

Image Source – Instagram

वीडियो में, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  “दीवानी मस्तानी” गाने पर शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी हो कि इस गाने को गाया है श्रेया घोषाल ने, जिनकी आवाज का जादू हर दिल पर चलता है।

Deeoika Padukone

Image Source – Instagram

इस वीडियो को शेयर करने के बाद, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  के प्रशंसकों और बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। तो वहीं दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “Mesmeric”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Academy (@theacademy)

गौरतलब है कि “दीवानी मस्तानी” गाने को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के लिए रचित किया गया था। ये गाना अपनी दमदार धुन और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  के शानदार नृत्य के लिए जाना जाता है। ये गाना भारत में बहुत फेमस हुआ था और अब ये ऑस्कर पुरस्कारों के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फीचर होने वाला पहला भारतीय गाना बन गया है।

Deeoika Padukone

Image Source – Instagram

दीवानी मस्तानी” गाने को ऑस्कर पुरस्कारों के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फीचर किए जाने के बाद से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  दुनिया भर में ट्रेंड कर रही हैं। इस गाने को अब तक 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। ये गाना 2015 में रिलीज़ हुआ था और तब से ये भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक बन गया है।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: नशे में धुत्त सोनाक्षी सिन्हा का ऐसा अवतार नहीं देखा होगा कभी, ‘हीरामंडी’ के नए गाने में लगीं बला की खूबसूरत

You may also like