घुसपैठ: भारत में आए दिन बांग्लादेश से घुसपैठ करने की खबर आती रहती है, लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी चौंकाने वाली है। हैरानी की बात है कि यहां बांग्लादेश से आकर लोग सिर्फ रह नहीं रहे थे, बल्कि गैरकानूनी तरीक से भारत की नागरिकता के कागजात भी बनवा रखे थे। यही नहीं आप ये जानकर और ज्यादा हैरान हो जाएंगे कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में इन घुसपैठियों ने फर्जी कागजात के दम पर वोट भी डाले।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसीएस ने मुंबई से ऐसे 4 बांग्लादेशियों को अपने हिरासत में लिया है। ये सभी के सभी मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं, लेकिन मुंबई में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। कमाल की बात तो ये भी है कि इन्होंने यहां के फर्जी कागजात भी बनवा रखे हैं। इनके साथ और 5 लोगों के होने की बात कही जा रही है, जो फरार हैं। एटीएस उनकी तलाश में भी जुटी है।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों में फारुख उस्मानगनी शेख, जिसकी उम्र 39 साल है। दूसरा है सुलतान सिद्धिकी शेख, जिसकी उम्र 54 वर्ष है, जबकि तीसरा है इब्राहिम शफिउल्ला शेख, जिसकी उम्र 46 वर्ष है और चौथा है 33 वर्ष का रियाज हुसैन। इन सभी को एटीएस ने मझगांव कोर्ट में पेश किया, जहां इनमें से तीन को ज्युडिशियल कस्टडी में भेजा गया है, जबकि आरोपी फारुख शेख को एटीएस की कस्टडी में 14 जून तक के लिए भेजा गया है।
अब फरार बाकी आरोपियों की तलाश में महाराष्ट्र की एटीएस जुट गई है। संभव है कि इनके और भी साथियों की जानकारी मिले, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हों।
ये भी पढ़ें: OMG: तो इतनी खास है Anant Ambani की घड़ी, जिसपर आ गया था मार्क जुकरबर्ग का भी दिल