भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे Strong pillars में शामिल हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर अपने शानदार परफॉर्मेंस से इतिहास रच दिया है। वीमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो अब तक दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई थी। जी हां, गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत ने न सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि WPL के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।
दरअसल 36 साल की Experienced batsman हरमनप्रीत कौर WPL में 1000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इतना ही नहीं, वो इस लीग में 10 अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर भी बन गई हैं। ये Achievement उन्होंने मुंबई इंडियंस की कैप्टन के रूप में हासिल की, जिसने उनकी अहमियत को और भी खास बना दिया।
गौरतलब है कि गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला था। दबाव भरे इस रन चेज में हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी ये पारी न केवल तकनीकी रूप से मजबूत थी, बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी शानदार उदाहरण थी।
मैच के दौरान हरमनप्रीत पूरी तरह से गुजरात के गेंदबाजों पर हावी नजर आईं। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो सिर्फ 33 गेंदों में आया। ये WPL 2026 सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक था। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया, जो WPL इतिहास में टीम की अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज भी रही।
हरमनप्रीत कौर अब तक WPL में 30 मैच खेल चुकी हैं और इन मुकाबलों में वो 10 अर्धशतक जमा चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी ही टीम की स्टार खिलाड़ी नेट सिवर-ब्रंट और यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 9-9 अर्धशतक दर्ज हैं।
इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो WPL में 1000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। ये उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें मैच में 55 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 18वें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर चौका लगाकर पूरा किया। इस चौके के साथ उनके WPL करियर रन 1003 तक पहुंच गए।
ये उनकी WPL की 30वीं पारी थी और इसी के साथ वो लीग के इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली पहली कप्तान भी बन गईं। इस मामले में उन्होंने मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा, जो अब तक 996 रन ही बना पाई हैं, हालांकि उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए कप्तानी करते हुए 29 मैच खेले हैं।
हरमनप्रीत कौर को WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने 2.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वो भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और मैच विनर खिलाड़ी मानी जाती हैं। अनुभव, नेतृत्व और बड़े मैचों में प्रदर्शन – हरमनप्रीत कौर ने इन सभी मोर्चों पर खुद को एक बार फिर साबित किया है।
उनका ये रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और WPL के इतिहास में ये पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।






























