देश-विदेश

लू लगने पर क्या करें? जानें लक्षण और बचाव के जरूरी उपाय

लू लगने पर क्या करें?
Image Source - Web

लू लगने पर क्या करें?: इन दिनों देशभर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रोजाना किसी न किसी को लू लगने, यानी कि हीट एग्जॉशन की शिकायत सामने आ रही है। दोस्तों, ये एक गंभीर स्थिति मानी जाती है। समय पर पहचान और सही इलाज न मिलने पर ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में हर किसी के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि लू लगने के लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जाए।

कैसे समझें कि लू लग गई है?

लू लगने पर शरीर कुछ क्लियर सिग्नल देने लगता है। जैसे  तेज बुखार, सिर दर्द, चक्कर आना और कमजोरी इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा उल्टी, सूखी त्वचा, पसीना न आना और तेज दिल की धड़कन, मसल क्रैम्प भी हीट स्ट्रोक के संकेत हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है, जिसे तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत होती है।

लू लगने पर तुरंत क्या करें?

तो अगर किसी व्यक्ति को लू लगने के लक्षण दिखाई दें, तो सबसे पहले उसे ठंडी जगह पर ले जाएं। सबसे पहले तो मरीज को ठंढे जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडा करने के लिए गीले कपड़े से पोंछें या ठंडे पानी की पट्टियां रखें। खासकर नेक, आर्मपीठ और बैक साइड में। अगर चक्कर आ रहे हैं, तो सीधी नीचे लिटाकर पैर ऊपर की ओर उठाएं, ऐसा करने से ब्रेन का सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। अगर मरीज ने कोई टाइट कपड़े पहने है, तो उसे ढीला करें और एक्ट्रा कपड़े को निकाल दें। पीड़ित को पानी, नींबू पानी या ORS घोल पिलाना फायदेमंद होता है। अगर ORS ना हो तो पानी में नमक और नींबू मिलाकर भी पिलाया जा सकता है। अगर हालत ज्यादा गंभीर हो, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी है, नहीं तो हीट स्ट्रो का खतरा जानलेवा भी साबित हो सकता है।

लू से बचाव के उपाय

लू से बचने के लिए दिन के सबसे गर्म समय, यानी कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। खानपान में तरल पदार्थ जैसे छाछ, नारियल पानी और फलों को शामिल करना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: मोमोज खाने से 10 साल की बच्ची का लिवर फेल, किस्मत से बची जान

You may also like