Navi Mumbai Crime New: नवी मुंबई के आजीवली गांव में 6 लाख 88 हजार रुपये के 34 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक नीरज चौधरी ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आजीवली गांव में पलास्पे रोड पर ड्रग्स बेचा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने वहां की निगरानी की और जैसे ही दो लोग वहां कार से पहुंचे तो उनकी तलाशी ली तो, पाया कि कार में 34.4 किलो गांजा मौजूद था। पुलिस ने गांजा को अपने कब्जे में लिया व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिलि जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को नारकोट्केस ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की छानबीन में जुट गई है कि, ये प्रतिबंधित सामग्री कहां से आई है।
ये भी पढ़ें: मुंबई में सोने की तस्करी का अनोखा तरीका, सीमा शुल्क ने यात्री को किया गिरफ्तार