मुंबई

मुंबई में खाद्य सुरक्षा पर शिकंजा, मालाड की ‘Delhi Sweet’ का फूड लाइसेंस सस्पेंड

Delhi Sweet

मुंबई के मालाड इलाके में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने Delhi Sweet and Bhel Puri House पर छापेमारी कर खाद्य स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार, परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब थी और खाद्य पदार्थों के लिए कथित तौर पर अशुद्ध पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

FDA अधिकारियों ने जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की भी बात कही। निरीक्षण में समोसे ऐसे स्थान पर रखे मिले, जहां उनके दूषित होने का खतरा था। इसके अलावा बिना लेबल वाला पनीर और बिना एक्सपायरी डेट के लस्सी भी बरामद कर जब्त की गई।

FDA ने तत्काल निलंबित किया लाइसेंस

गंभीर खामियां सामने आने के बाद FDA ने संबंधित प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ontv News (@ontv_news) 

खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, सुरक्षित पानी, खाद्य पदार्थों की उचित स्टोरेज और पैकेज्ड उत्पादों पर जरूरी जानकारी का होना उपभोक्ता सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। FDA की ये कार्रवाई खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी की याद दिलाती है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में Rahul Gandhi के खिलाफ BJP का ‘बुद्धि शुद्धि’ हवन, जातिगत सोच को लेकर जताया विरोध

You may also like