Desi English Video on Punjab Floods: पंजाब में भयानक बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। नदियों का पानी गांवों में घुस गया है और 23 जिलों के 1900 से ज्यादा गांव पानी में डूब चुके हैं। इस बाढ़ की वजह से 40 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। सोशल मीडिया पर बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जो इस आपदा की गंभीरता दिखाते हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को हंसा रहा है।
इस वीडियो में एक स्विगी डिलीवरी मैन पंजाब की बाढ़ को अपनी अनोखी अंग्रेजी में समझाने की कोशिश कर रहा है। उसकी बातें सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वह हिमालय की बारिश से लेकर विश्व युद्ध और नरेंद्र मोदी तक का जिक्र करता है। वीडियो में वह कहता है कि बाढ़ हिमालय की बारिश की वजह से आई है और फिर चीन, जापान, रूस जैसी बातें जोड़ देता है। उसकी अंग्रेजी इतनी मजेदार है कि लोग समझ ही नहीं पा रहे कि वह कहना क्या चाहता है।
The video of this person is going viral. When a journalist asked him about the floods in Punjab, listen to his reply. #PunjabFloods2025 pic.twitter.com/7pua14XVDk
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) September 3, 2025
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Gagan4344 ने शेयर किया है। करीब 1 मिनट के इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया और मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि उसे कुछ समझ नहीं आया कि शख्स कहना क्या चाह रहा है। दूसरे ने मजाक में कहा कि ये शख्स अपनी अंग्रेजी से अमेरिका को वीजा के लिए इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है। एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस अंग्रेजी को सुनकर डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ और बढ़ा देगा।
वीडियो में डिलीवरी मैन की बातें भले ही समझ से बाहर हों, लेकिन उसका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। वह मौसम, भूगोल और राजनीति को अपनी अंग्रेजी में मिलाकर बोलता है। लोग उसकी इस देसी अंग्रेजी को सुनकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।
#PunjabFloods #ViralVideo #DesiEnglish #SwiggyDelivery #SocialMedia
ये भी पढ़ें: Mother-Son Suicide: सूरत में मां ने 2 साल के बेटे को 13वीं मंजिल से फेंका, फिर खुद भी कूद गई






























