बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक बार फिर पिता बन गए हैं। लंबे इंतजार के बाद 22 साल बाद उनके घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। 5 अक्टूबर को उनकी पत्नी शूरा खान ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इस खुशखबरी के बाद पूरा खान परिवार जश्न के माहौल में डूबा हुआ है।
हॉस्पिटल के बाहर दिखी खुशी की झलक
4 अक्टूबर को शूरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन यानी 5 अक्टूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। जैसे ही ये खबर फैली, सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से कई वीडियोज वायरल हो गए। इन वीडियोज में अरबाज खान, उनके बेटे अरहान और भाई सोहेल खान नजर आए। वीडियो देखकर साफ झलक रहा था कि परिवार खुशी से झूम रहा है।
खास बात ये रही कि सलमान खान भी मुंबई पहुंच चुके हैं ताकि भाई और भाभी के इस खास मौके का हिस्सा बन सकें। हालांकि अब तक अरबाज खान ने खुद ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं किया है।
दिसंबर 2023 में हुई थी शादी
अरबाज खान और शूरा की शादी पिछले साल 24 दिसंबर 2023 को हुई थी। इस शादी में केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के घर खुशियों ने दस्तक दी। हाल ही में शूरा की गोद भराई का आयोजन भी किया गया था, जिसमें सलमान खान, सोहेल खान, निया शर्मा, रवि दुबे, सरगुन मेहता और जन्नत जुबैर जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।
अरबाज की पहली शादी और अरहान
इससे पहले अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। इस शादी से अरबाज और मलाइका का एक बेटा है अरहान खान, जो अब 22 साल के हो चुके हैं।
खुशियों से भरा नया अध्याय
22 साल बाद दोबारा पिता बने अरबाज के लिए ये पल बेहद खास है। परिवार और फैंस दोनों ही इस नई शुरुआत पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandana और Vijay Devarakonda ने गुपचुप की सगाई, शादी की डेट भी हुई फाइनल