मुंबई आज देश की आर्थिक राजधानी और तेज रफ्तार जिंदगी के लिए जानी जाती है, लेकिन इस शहर के आधुनिक परिवहन की नींव आज से करीब 150 साल पहले रखी गई थी। 9 मई 1874 का दिन मुंबई के इतिहास में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन शहर में पहली बार घोड़ों द्वारा खींची जाने वाली ट्राम सेवा की शुरुआत हुई थी। ये सिर्फ एक नई परिवहन सेवा नहीं थी, बल्कि तेजी से बढ़ते बॉम्बे शहर के लिए एक बड़ी क्रांति साबित हुई थी।
9 मई 1874: जब मुंबई की सड़कों पर पहली बार दौड़ी घोड़ों वाली ट्राम, बदल गया शहर के परिवहन का इतिहास

Image Source - Web























