मुंबई। शहर के दक्षिण मुंबई स्थित चर्चगेट इलाके में एक फेमस आइसक्रीम पार्लर की स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने यहां जांच के दौरान चूहों और मक्खियों के साथ गंभीर स्वच्छता उल्लंघन पाए। इसके बाद पार्लर का लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
चर्चगेट में स्थित इस प्रतिष्ठित आइसक्रीम पार्लर में FDA अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दौरान रसोई और स्टोरेज एरिया में चूहे घूमते हुए और मक्खियों की घुसपैठ पाई गई। खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी अनुचित व्यवस्था मिली, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।
FDA ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्लर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। पार्लर को दोबारा खोलने से पहले सभी कमियों को दूर करना होगा और स्वच्छता मानकों की पूर्ति करनी होगी।
View this post on Instagram
क्यों है ये गंभीर?
आइसक्रीम जैसे डेयरी उत्पाद आसानी से खराब हो सकते हैं और दूषित वातावरण में बनाए गए उत्पाद ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। चूहों और मक्खियों से फैलने वाले बैक्टीरिया और वायरस खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) का कारण बन सकते हैं।
मुंबई जैसे महानगर में जहां हजारों लोग रोजाना ऐसे पार्लरों में जाते हैं, वहां स्वच्छता का स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है। खैर पार्लर अभी बंद है। FDA अधिकारियों ने आगे की जांच जारी रखी हुई है। लाइसेंस बहाल करने के लिए पार्लर मालिक को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
ये घटना मुंबई के खाने-पीन की दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने की अहमियत को एक बार फिर रेखांकित करती है।
NOTE: उपरोक्त जानकारी उपलब्ध रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक अपडेट के लिए महाराष्ट्र FDA की आधिकारिक वेबसाइट या समाचार स्रोत देखें।























