रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता
Maharashtra Crime News: उल्लासनगर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक युवक की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। बिना किसी सुराग के ही पुलिस ने 4 आरोपियों को फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
गौरतलब है कि 25 फरवरी 2024 को अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर रमेश झा का शव मिला था, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया था और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। अपने गुप्त मुखबिर से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की ताक में थी, लेकिन कुछ पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग पा रहा था। लेकिन अगर वो हत्या है, तो ये पुलिस, जिनके शातिर दिमाग और पैनी नजर से बचना किसी अपराधी के लिए नामुमकिन सा होता है।
उल्हासनगर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक राजू सोणावने के मार्गदर्शन में पूरे घटना की जांच शुरू की गई और आखिरकार गुप्त मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर उल्हासनगर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल कर ली।
ये भी पढ़ें: गोवा से नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, DRI ने ज़ब्त किया कोकीन और लाखों रुपये
दरअसल क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश झा की हत्या करने के बाद आरोपी दिल्ली भाग रहा है। बस क्या था, पुलिस ने जाल बिछाया और उन आरोपियों का पीछा करते हुए दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पूरे फिल्मी स्टाइल में 4 आरोपियों को धर दबोचा। इन आरोपियों के नाम सुमन झा, जो कि मृतक रमेश झा की पत्नी है। दूसरा दीपक कुमार, संजय कुमार और संतोष गुप्ता है। इन सबको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि मृतक रमेश झा नौकरी के सिलसिले में महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में रहता था, जबकि उसकी पत्नी सुमन झा अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी। बताया जाता है कि सुमन झा का एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। उसने अपने प्रेमी की मदद से पति रमेश की हत्या के लिए 30 लाख रुपये की सुपारी दी थी। फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime News: डबल मर्डर करने के बाद तालाव में छिप गया था आरोपी, फिल्मी स्टाइल में हुआ गिरफ्तार































