मुंबई

BMC News: मुंबई में कचरा फेंकना पड़ेगा भारी! BMC लगाएगी 1000 रुपये तक का जुर्माना

BMC News
Image Source - Web

BMC News: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक बार फिर ‘क्लीन-अप मार्शल’ की पहल शुरू करने की ठानी है। कोरोना से पहले भी ये था, मगर तब बंद करना पड़ा था। ये मार्शल साहेब शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नज़र रखेंगे और 200 से 1000 रुपये तक का जुर्माना ठोकेंगे। बता दें कि BMC के पास 720 मार्शल हैं, जो मुंबई के सभी वॉर्ड्स में तैनात होंगे।

अब सवाल ये है कि, ये मार्शल करेंगे क्या? तो शुरुआत में 8-10 दिन तक ये लोग सिर्फ़ चेतावनी देंगे गंदगी करने वालों को। उसके बाद जुर्माना वसूली के लिए ऑनलाइन पेमेंट का सिस्टम चालू हो जाएगा। एक ऐप भी बन रहा है ताकि आसानी से पेमेंट हो पाए।

आपको क्या लगता है, क्या इस सख़्ती से लोग मान जाएँगे? कोविड के समय कुछ मार्शल थे, जिन्होंने बिना इजाज़त के जुर्माना वसूली करने का धंधा शुरू कर दिया था। मास्क न पहनने वालों को भी परेशान करते थे। ऐसे में BMC ने इनके कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए थे, लेकिन मार्शल कम होने से मुंबई की सड़कों पर फिर से कचरा और गंदगी बढ़ने लगी है।

गौरतलब है कि भविष्य में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना और भी बढ़ सकता है और बढ़कर 5000-10000 तक भी हो सकता है। ये जुर्माना ऑनलाइन या नकद, दोनों तरह से देना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, जुर्माने की रकम का 50% हिस्सा कॉन्ट्रैक्टर को जाएगा, बाकी BMC के खाते में जमा होगा। दो बैंकों से BMC की बातचीत चल रही है ताकि ऑनलाइन पेमेंट आसानी से हो सके। जैसे ही बैंक वाला काम पूरा होगा, मार्शल जुर्माना वसूलना शुरू कर देंगे।

ये भी पढ़ें: BMC Helpline Number: BMC का नया हेल्पलाइन नंबर आया; थिएटर, गार्डन, पूल की सारी खबर मिलेगी!

 

You may also like