गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में समन जारी करने पर सेशंस में याचिका लगाई है। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात यूनिवर्सिटी की तरफ अहमदाबाद की निचली अदालत में दाखिल किए मानहानि केस में समन पर सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल की तरफ से सेशंस में दाखिल अर्जी में समन कई तरीके से गलत बताया गया है।
केजरीवाल की अर्जी पर कोर्ट ने गुजरात सरकार और गुजरात यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। बता दें, केजरीवाल के अलावा राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अहमदाबाद के सिटी सिविल सेशंस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

समन पर खड़े किए सवाल
केजरीवाल ने सेशंस में समन के खिलाफ रिवीजन अर्जी लगाकर कहा है कि समन के ऑथराइजेशन प्रॉपर नहीं है। यूनिवर्सिटी ने जिन आधार पर मानहानि का केस किया वह मामला ही नहीं बनता है। गवाहों ने जो कहा है, उसमें मानहानि जैसा कुछ नहीं है। इसके अलावा केजरीवाल की तरफ से दाखिल की रिवीजन अर्जी में कई और तकनीकी पहलुओं के जरिए मानहानि केस में समन पर सवाल खड़े किए गए हैं।





























