रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता
Aastha Rail: “आस्था ट्रेन” के जरिए भाजपा की दहिसर विधानसभा की विधायिका मनीषा चौधरी द्वारा निःशुल्क राम भक्तों के लिए ट्रेन की सुविधा की गई। दहिसर विधानसभा के 275 लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए “आस्था ट्रेन” से रवाना हुए।
ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CST) से प्रस्थान हुई। राम भक्तों को शुभकामनाएं देने के लिए खुद विधायिका मनीषा चौधरी CST स्टेशन पर उपस्थित रहीं। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवान श्री राम का झंडा लेकर स्टेशन में दाखिल हुए। पूरे CST स्टेशन पर रामभक्त भगवान श्री राम के नाम का जयकारा लगाते हुए निकले। (Aastha Rail)
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार, विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राज्यमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, प्रवीण दरेकर, कालिदास कोलम्बकर, कैप्टन तमिल सेल्वन एवं पूर्व नगरसेवक जीतेन्द्र पटेल, जगदीश ओझा, महासचिव विनोद शास्त्री, भारती दवे, गीता भोईर, संगीता जाधव एवं रामभक्त उपस्थित थे। (Aastha Rail)