मुंबई

मुंबई मेट्रो लाइन 4: इस महीने शुरू होगा ट्रायल, दिसंबर तक मिल सकती है यात्रा की सुविधा

मुंबई मेट्रो
Image Source - Web

मुंबई: महानगर की लाइफलाइन में जल्द ही एक नई मेट्रो लाइन जुड़ने वाली है। मुंबई मेट्रो लाइन 4 (ग्रीन लाइन) पर ट्रायल रन इसी महीने शुरू होने जा रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने बताया कि पहले चरण के 10.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का लगभग 60% काम पूरा हो चुका है।

यह कॉरिडोर गायमुख से कैडबरी जंक्शन तक बनेगा और इसमें 10 स्टेशन शामिल होंगे। इसी हिस्से को सबसे पहले यात्रियों के लिए खोला जाएगा।

मेट्रो लाइन 4 की खासियत

  • मेट्रो लाइन 4 कुल 32.3 किलोमीटर लंबी होगी।

  • इसमें 32 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

  • ये लाइन कासरवडावली (ठाणे) से वडाला तक चलेगी।

  • इसके शुरू होने से मुंबई और ठाणे के पूर्वी व मध्य हिस्सों के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

अब तक कितना हुआ काम?

  • 10.5 किलोमीटर कॉरिडोर का 60% काम पूरा।

  • 6.9 किलोमीटर वायडक्ट तैयार हो चुका है।

  • कपूरबावड़ी, मानपाड़ा, टिकुजिनिवाड़ी, डोंगरीपाड़ा, विजय गार्डन और कासरवडावली स्टेशनों के बीच पुल निर्माण का कार्य पूरा।

  • सोमवार को आखिरी गर्डर पुल स्थापित किया गया।

  • अधिकांश हिस्सों पर पटरियां बिछाने का काम पूरा।

  • विद्युतीकरण का कार्य जारी, जिसमें से 4.6 किलोमीटर पूरा हो चुका है।

ट्रायल की तैयारी

ट्रायल रन से पहले क्रेन की मदद से एलिवेटेड ट्रैक पर छह डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन चलाई गईओवरहेड तारों का परीक्षण जारी है। हालांकि, स्पेशल कार शेड का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, जो ट्रायल शुरू होने से पहले पूरा किया जाएगा।

कब से शुरू होगी मेट्रो सेवा?
कार शेड का काम पूरा होने के बाद सितंबर में ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। इसके बाद रूट की सुरक्षा जांच होगी। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक ये खंड यात्रियों के लिए खोल दिया जाए।

मुंबई मेट्रो लाइन 4 के शुरू होने से ठाणे और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सड़क यातायात का दबाव भी घटेगा।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: प्राइवेट सेक्टर में अब 9 नहीं, 10 घंटे होगी डेली शिफ्ट

You may also like