मुंबई

मुंबई लोकल: टिकट नहीं लिया तो क्या हुआ? महिला ने टीटीई का हाथ ही काट लिया!

मुंबई लोकल: टिकट नहीं लिया तो क्या हुआ? महिला ने टीटीई का हाथ ही काट लिया!

मुंबई लोकल: मुंबई की लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रा करना एक महिला को भारी पड़ गया। बिना टिकट पकड़े जाने पर इस महिला ने ना सिर्फ टीटीई से बदतमीजी की, बल्कि उसका हाथ भी काट लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबई की लोकल ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करना आम बात हो गई है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कई लोग बिना टिकट लिए सफर कर लेते हैं। टिकट चेकिंग के दौरान अक्सर टीटीई और यात्रियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिलती है।

आमतौर पर टीटीई ऐसे यात्रियों पर जुर्माना लगाकर मामला शांत कर देते हैं। लेकिन, इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ गया। वसई रेलवे पुलिस के मुताबिक, आरती सिंह नाम की एक महिला एसी लोकल ट्रेन में बेटिकट यात्रा कर रही थी। टिकट न होने पर टीटीई ने उसपर जुर्माना लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला उल्टा टीटीई पर भड़क गई। उसने टीसी से हाथापाई की और भागने की कोशिश में उनका हाथ भी काट लिया!

ऐसा लगता है कि मुंबई में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्री बेहद गुस्सैल हो गए हैं। छोटी-मोटी बात पर भी ये लोग सरकारी कर्मचारियों पर हमला कर देते हैं। टीटीई की तरफ से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन जरूरत है कि रेलवे ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें यात्रा करने से रोके।

यह घटना गुरूवार को बोरीवली से चलने वाली लोकल ट्रेन में हुई है। टीटीई का नाम अतिरा केटी है, जो कि 26 साल की हैं। महिला का नाम आरती सिंह है, जो नायगांव में रहती हैं और गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें: तोड़ी वाला नीलामी में इतिहास के पन्नों से निकली अनोखी कलाकृतियां, देखकर रह जाएंगे हैरान!

You may also like