बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक बेहद ही भावुक कदम उठाया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दरअसल एक्टर ने अपनी मां की याद में एक टैटू बनवाया है और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। अर्जुन कपूर के पोस्ट को देखते हुए यकीनन ये कहा जा सकता है कि ये टैटू उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें “रब राखा” लिखा है, जो उनकी मां का प्रिय वाक्य था। “रब राखा” का मतलब होता है “ईश्वर साथ है”, और ये शब्द उनकी मां हमेशा कठिन समय में अर्जुन को कहा करती थीं, ये विश्वास दिलाते हुए कि भगवान हमेशा उनके साथ हैं, चाहे हालात जैसे भी हों।
अर्जुन कपूर ने इस टैटू की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरी मां हमेशा यही कहती थीं- ‘रब राखा’, समय अच्छ हो या बुरा। आज भी ऐसा लगता है जैसे वो यहीं मेरे पास हैं, मुझे राह दिखा रही हैं, मेरा ख्याल रख रही हैं।” अर्जुन की ये पोस्ट न केवल उनकी मां के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि ये उनके और उनकी मां के बीच की गहरी भावना को भी दर्शाती है।
ये भी पढें: Digital Rape क्या होता है?
ऐसा लग रहा है, मानो ये टैटू अर्जुन कपूर के लिए एक निजी और भावुक यादगार बन गया है। मां के जाने के बाद उनकी यादों को संजोने का ये तरीका अर्जुन के लिए बहुत मायने रखता है। अक्सर ऐसे टैटू लोग अपने करीबी और प्रियजनों के सम्मान में बनवाते हैं, और अर्जुन कपूर ने भी अपनी मां के साथ अपने अटूट रिश्ते को इस टैटू के जरिए सहेजा है।
अर्जुन कपूर के फैंस और उनके करीबी इस टैटू को देखकर बहुत प्रभावित हुए हैं। ये टैटू उनके जीवन में मां की अहमियत और उनकी यादों को हमेशा के लिए संजोने का एक खूबसूरत तरीका बन गया है। वैसे हर किसी के लिए ये एक भावुक reminder है कि हमारी मां हमेशा हमारे साथ रहती हैं, चाहे वो शारीरिक रूप से हमारे पास न हों, उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ होता है।
ये भी देखें: