महाराष्ट्र

शादी होने ही वाली थी कि लड़की के मामा ने लड़के से पूछ दिया ऐसा सवाल कि टूट गई शादी

शादी
Image Source - Web

महाराष्ट्र के मुर्तिजापूर में एक लड़की की फाइनल हो चुकी शादी सिर्फ इसलिए टूट गई, क्योंकि लड़की के मामा का लड़के से किया गया एक सवाल लड़के की औकाद को इस हद तक आंक गया, कि लड़की वाले शादी से पीछे हटने के लिए मजबूर हो गए। जी हां शादी की सारी बात फाइनल हो चुकी थी। लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद भी कर चुके थे। अब बस शादी की तारीफ पक्की होनी थी, लेकिन लड़की के मामा के एक सवाल ने सब बंटाधार कर दिया।

अब आफ सोच रहे होंगे कि भई मामा ने आखिर ऐसा क्या सवाल कर दिया कि शादी टूट गई? तो दरअसल लड़की के मामा ने शादी फाइनल होने के बाद लड़के से उसका सिविल स्कोर दिखाने के लिए कहा। बस क्या था, जैसे ही लड़के के सिविल स्कोर की जांच हुई तो पता चला कि लड़के ने कई बैंक से लोन ले रखा था और ठीक से उसका EMI भर नहीं पा रहा था, जिसकी वजह से उसका सिविल स्कोर काफी खराब हो रखा था। मतलब यहां ये क्लियर हो गया कि लड़का भले ही नौकरी करता हो, लेकिन इसकी माली हालत कुछ अच्छी नहीं है।

लड़के की उसी खराब सिविल स्कोर ने लड़की वालों को ये शादी तोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी की बात काफी दिनों से चल रही थी। लड़का-लड़की भी एक-दूसरे को पसंद कर चुके थे और शादी के लिए पूरी तरह से तैयार थे। बस औपचारिकता के तौर पर दोनों परिवारों के बीच बात चल रही थी। लेकिन लड़की मामा ने समझदारी दिखाते हुए लड़के का सिविल स्कोर चेक किया, जिसके बाद लड़के की आर्थिक स्थिती की सारा भंडाफोर हो गया।

मतलब अब अगर आप शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी नौकरी ही सिर्फ मायने नहीं रखेगी, बल्कि आपको अपना सिविर स्कोर भी अच्छा बनाए रखना जरूरी होगा।

भी पढ़ें: West Bengal renaming demand: पश्चिम बंगाल का नाम बदलना क्यों चाहती हैं ममता बनर्जी? कारण जानकर चौंक जाएंगे!

You may also like