महाराष्ट्र

Nashik Update: अशोक खरात की आज फिर कोर्ट में पेशी, बढ़ सकती है पुलिस कस्टडी

अशोक खरात
Image Source - Web

Nashik Update: नाशिक में चर्चित मामले के आरोपी अशोक खरात को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पहले दर्ज मामले में मिली पुलिस कस्टडी आज समाप्त हो रही है, ऐसे में जांच एजेंसियां अगले मामले में फिर से हिरासत की मांग कर सकती हैं।

इस बीच, विशेष जांच दल (SIT) ने कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच से जुड़े कई अहम खुलासे किए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सुरक्षा कारणों के चलते पिछली सुनवाई ऑनलाइन कराई गई थी और सूत्रों के मुताबिक आज की सुनवाई भी वर्चुअल माध्यम से होने की संभावना जताई जा रही है।

पूरे राज्य की नजर इस केस पर टिकी हुई है और आज की सुनवाई में आगे की कार्रवाई को लेकर अहम फैसला सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: दैवीय शक्तियों’ के नाम पर दरिंदगी का अंत: SIT चीफ तेजस्वी सातपुते का अशोक खरात पर बड़ा प्रहार; 4850 लिंक डिलीट, 8 यौन शोषण समेत 11 मामलों की जांच तेज

You may also like