मुंबईकरों के लिए खुशखबरी: मुंबई के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जल्द ही मेट्रो आने वाली है! नागपाड़ा, क्रॉफर्ड मार्केट और गेटवे ऑफ इंडिया आपस में मेट्रो के ज़रिए जुड़ जाएंगे।
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) जल्द ही वडाला-CSTM मेट्रो 11 के रूट में बदलाव करने वाला है। नया प्लान जून तक तैयार हो जाएगा। ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का रूट बदला जा रहा है।
क्या है नया प्लान?
नए प्लान में नागपाड़ा, भिंडी बाज़ार, क्रॉफर्ड मार्केट और गेटवे ऑफ इंडिया, इन सबको मेट्रो लाइन से जोड़ा जाएगा। MMRC की तरफ से बताया गया है कि नई योजना (DPR) लगभग बन चुकी है और अगले महीने तक आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी।
क्यों किया जा रहा है बदलाव?
इन इलाकों में ट्रैफिक की बहुत समस्या है। मेट्रो के ज़रिए लोगों को काफी राहत मिलेगी। गेटवे ऑफ इंडिया और क्रॉफर्ड मार्केट देखने तो मुंबई से बाहर से पर्यटक भी आते हैं, उन्हें भी मेट्रो से सफर करने में आसानी होगी। ये मुंबई के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। मेट्रो से सफर आसान होगा और शहर में ट्रैफिक भी कुछ कम हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: मुंबई में झीलों का जलस्तर 2 साल में सबसे कम, लेकिन पानी की कटौती नहीं होगी