महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में ICSE और ISC बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी!

महाराष्ट्र में ICSE और ISC बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी!

ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड के नतीजे आज यानी सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छात्रों ने दोनों ही परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है।

ICSE के नतीजों में 99.96% छात्र सफल रहे हैं, जबकि ISC में पास प्रतिशत 99.71% रहा है। महाराष्ट्र के कुल 265 ICSE स्कूल और 70 ISC स्कूल के छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।

कितने छात्र हुए शामिल

ICSE की परीक्षा में 28,588 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 15,425 लड़के और 13,163 लड़कियाँ थीं। ISC में 3,840 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 1,743 लड़के और 2,097 लड़कियाँ शामिल हैं।

लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

ICSE और ISC, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों ही परीक्षाओं में 11-11 छात्र फ़ेल भी हुए हैं।

महाराष्ट्र के छात्रों का ये प्रदर्शन काबिले-तारीफ़ है। ख़ासकर लड़कियों ने अपनी मेहनत का बेहतरीन नतीजा दिखाया है।

ICSE की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च के बीच हुई थीं। ISC की परीक्षा 12 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच करवाई गई थी।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ICSE और ISC बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाज़ी!

You may also like