मुंबई

Mumbai ONTV News: मुंबई में होगा कुछ ऐसा, गोवा को भूल जाएंगे आप! पर्यटन का नया रोमांच मिलेगा यहां

Mumbai ONTV News
Image Source - Web

Mumbai ONTV News: मुंबई की खूबसूरती में चार चांद लगाने की तैयारी है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) वर्ली से माहिम के बीच फेरी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। इससे माहिम और वर्ली फोर्ट देखने की चाह रखने वाले पर्यटकों को नया सफर करने का अनुभव मिलेगा।

बीएमसी जल्द शुरू करेगी वर्ली और माहिम के बीच फेरी सेवा।
इस पहल से मुंबई में बढ़ेगा पर्यटन, गोवा जैसे जगहों को मिलेगी टक्कर।
किलों का भ्रमण करने के साथ पर्यटक उठा सकेंगे समुद्री सैर और स्वादिष्ट सीफूड का लुत्फ़।
माहिम कोलीवाड़ा में BMC ने बनाया है सीफूड प्लाज़ा, वर्ली में भी एक और निर्माणाधीन।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंबई महानगरपालिका लगातार प्रयास कर रही है। नवंबर 2023 में माहिम कोलीवाड़ा के समुद्र तट पर महानगरपालिका ने पर्यटकों के लिए पहला सीफूड प्लाज़ा शुरू किया था जिसमें कोली समुदाय के लज़ीज़ व्यंजन मिलते हैं।

BMC द्वारा माहिम के सीफूड प्लाज़ा से मिली बड़ी सफलता ने प्रेरित किया है वर्ली कोलीवाड़ा और माहिम के बीच फेरी सेवा शुरू करने के इस प्रस्ताव को। BMC अधिकारियों का दावा है कि इससे मुंबई का पर्यटन और विकसित होगा। फिलहाल इस प्रस्ताव पर काम चल रहा है और कुछ ही समय में मुंबईकर न सिर्फ माहिम-वर्ली किलों का दीदार कर पाएंगे बल्कि मुंबई की खूबसूरत समुद्री लहरों पर फेरी की सैर और मछुआरों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों का भी मज़ा ले सकेंगे। (Mumbai ONTV News)

Facts and Figures:

माहिम सीफूड प्लाज़ा में 3 महीनों में आए पर्यटक: 30,000 से अधिक
समुद्र किनारे स्थित माहिम फोर्ट का निर्माण : लगभग 800 साल पूर्व
वर्ली फोर्ट अंग्रेज़ों ने बनवाया : लगभग 1675 के आसपास

मुंबई नगरी मायानगरी कहलाती है, ऐसे में वर्ली- माहिम फेरी सेवा का विचार शहर की इस चकाचौंध में सितारों जैसी चमक पैदा कर सकता है। समुद्र हमेशा से पर्यटकों केलिए एक मुख्यआकर्षण होता है, BMC का ये कदम मुंबई शहर में न सिर्फ नए पर्यटन स्थलों के द्वार खोलेगा बल्कि समुद्री तट से अपना गुज़ारा करने वाले स्थानीय मछुआरों के रोज़गार में भी इज़ाफा करेगा।

महानगरपालिका कि यह योजना मुंबई को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। फेरी सेवा शुरू होने से यहां के प्राचीन किलों की रौनक बढ़ेगी, स्थानीय लोगों के व्यापार में तेज़ी आएगी और नए रोमांच का आनंद उठाने पर्यटकों का हुजूम भी उमड़ेगा। (Mumbai ONTV News)

You may also like