मुंबई

रेलवे स्टेशन के बाहर गड्ढे में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज

रेलवे स्टेशन के बाहर गड्ढे में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज

मुंबई के मानखुर्द रेलवे स्टेशन के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना में 6 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।

मृतक बच्चे का नाम आयुष राजेश शिगोकर था। वो मानखुर्द के महात्मा फुले नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। रविवार को दोपहर में वो स्टेशन के बाहर खेल रहा था।

पुलिस को शक है कि खेलते समय आयुष पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। एक राहगीर ने उसे पानी में गिरते देखा और उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद गया। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस के आने से पहले ही वह व्यक्ति बच्चे को गड्ढे से निकाल चुका था। पुलिस तुरंत आयुष को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई रेलवे विकास निगम लिमिटेड वहां कुछ निर्माण कार्य करवा रहा है, जिसके लिए नौ फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था।  इस गड्ढे में पानी भर गया था, जिसे बच्चा देख नहीं पाया और उसमें गिर गया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या उस समय और बच्चे भी उसके साथ खेल रहे थे।

परिवार की शिकायत पर वाशी जीआरपी ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- विश्व चैम्पियनशिप के सबसे युवा दावेदार बने डी गुकेश, क्या तोड़ पाएंगे आनंद का रिकॉर्ड?

You may also like