Maharashtra Tops Swachh Survekshan: दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के शहरों को 10 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा। इस बार मीरा भायंदर महानगरपालिका ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में देश में पहला स्थान हासिल किया। कराड नगरपालिका ने 50 हजार से 3 लाख की श्रेणी में दूसरा स्थान पाया। नवी मुंबई को सुपर स्वच्छ लीग सिटी का अवॉर्ड मिला।
पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ने देश में सातवां और महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल यह शहर देश में 13वें और राज्य में तीसरे स्थान पर था। इसे सात स्टार गारबेज फ्री सिटी और वॉटर प्लस प्रमाणन भी मिला। लोणावला, विटा, सासवड, देवलाली प्रवरानगर, पाचगणी और पन्हाला जैसी छोटी नगरपालिकाओं ने भी सुपर स्वच्छ लीग में जगह बनाई।
इस सर्वेक्षण में 4,500 से ज्यादा शहरों का 10 मापदंडों पर मूल्यांकन हुआ। 11 लाख से अधिक घरों का सर्वे हुआ और 14 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। पिंपरी-चिंचवड में गीला-सूखा कचरा अलग करने, कंपोस्टिंग, रीसाइक्लिंग और बायोगैस जैसी तकनीकों का इस्तेमाल हुआ। नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरणा है।
#SwachhSurvekshan2024 #MaharashtraClean #MiraBhayander #PimpriChinchwad #CleanIndia
ये भी पढ़ें: Maharashtra to Cancel SC Certificates: धर्म बदलकर SC सर्टिफिकेट लिया? फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब रद्द होगी मान्यता!






























