मुंब्रा (ठाणे): AIMIM की नगरसेविका सहर शेख, जो अपने पॉप्युलर स्टेटमेंट “कैसे हराया?” के बाद सुर्खियों में आई थीं, अब गंभीर आरोपों के घेरे में घिर चुकी हैं। जी हां, मैडम Sahar Sheikh के खिलाफ चुनाव लड़ते समय सरकारी तंत्र को गुमराह करने के सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं, जिससे उनकी नगरसेवक पद पर खतरा मंडरा रहा है।
गौरतलब है कि, जनवरी 2026 में हुए ठाणे महानगरपालिका चुनाव में सहर शेख (Sahar Sheikh) ने मुंब्रा के प्रभाग क्रमांक 30 से जीत हासिल कर राजनीति में जोरदार एंट्री की थी। उनकी जीत और बेबाक बयानबाजी ने ठाणे, मुंबई और पूरे राज्य में काफी चर्चा बटोरी थी, जिसकी वजह से वो उन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन गई थीं, लेकिन अब नए विवाद ने उन्हें बड़ी मुश्किल में डालने का काम किया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी हो कि, सहर शेख (Sahar Sheikh) पर आरोप है कि उन्होंने फेक डॉक्यूमेंट्स के आधार पर कास्ट सर्टिफिकेट हासिल किया और उसी के आधार पर चुनाव लड़ा। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने चार महत्वपूर्ण सरकारी विभागों को गुमराह किया। ये सर्टिफिकेट कथित तौर पर मुंबई शहर कलेक्टर ऑफिस से जारी हुआ था।
शिकायत में मांग की गई है कि मामले की गहन जांच की जाए और धोखाधड़ी व गलत जानकारी देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
पिता पर भी लगे आरोप
शिकायत के अनुसार, सहर शेख (Sahar Sheikh) के पिता यूनुस इकबाल शेख, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं, महाराष्ट्र आने के बाद OBC का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए नियमों का उल्लंघन किया। आरोप है कि उन्होंने प्रवासियों के लिए निर्धारित “फॉर्म 10” की जगह “फॉर्म 8” का इस्तेमाल कर अधिकारियों को गुमराह किया।
इसी आधार पर सहर शेख (Sahar Sheikh) ने मुंबई शहर कलेक्टर कार्यालय से जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया और फिर AIMIM के टिकट पर चुनाव जीत लिया।
जांच में उठे सवाल
सहर शेख (Sahar Sheikh) के जात प्रमाणपत्र की जांच को लेकर ठाणे उपविभागीय अधिकारी के पास शिकायत दर्ज की गई। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रमाणपत्र में कुछ विसंगतियां पाई हैं। साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि ठाणे निवासी होने के बावजूद उन्होंने मुंबई शहर कलेक्टर कार्यालय से प्रमाणपत्र क्यों बनवाया।
मीडिया द्वारा संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद सहर शेख और उनके पिता से संपर्क नहीं हो सका।
कौन हैं सहर शेख?
जानकारी हो कि सहर शेख (Sahar Sheikh) वर्तमान में ठाणे महानगरपालिका में AIMIM की नगरसेविका हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में मुंब्रा के प्रभाग 30 से चुनाव जीता था। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने और उनके पिता ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड पर जमकर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ें: अशोक खरात केस में नया मोड़, Rupali Chakankar ने खुद को बताया निर्दोष, सोशल मीडिया पर दी सफाई




















