महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। यहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की अपने ही पिता की दरिंदगी का शिकार बनी। ये मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची को लगातार पेट में दर्द की शिकायत हुई और परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद सामने आया कि नाबालिग आठ हफ्ते की गर्भवती है।
डेढ़ महीने बाद लौटी मां, बेटी का दर्द सुनकर टूटा दिल
मामला गंगापुर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर का है। बच्ची की मां पिछले डेढ़ महीने से घर से बाहर थी। घर लौटने के बाद जब उसने बेटी की हालत देखी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पर हुई मेडिकल जांच ने पूरी हकीकत को सामने ला दिया।
सौ से अधिक लोगों से पूछताछ, पुलिस ने जोड़ा जोड़-तोड़
डॉक्टरों की रिपोर्ट सामने आने के बाद गंगापुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। शुरुआत में मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ और जांच इतनी गंभीरता से हुई कि पुलिस ने सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की।
डीएनए टेस्ट ने खोला राज
जांच के दौरान शक का दायरा पीड़िता के पिता तक पहुंचा। जब पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया तो सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में साफ हो गया कि गर्भ ठहरने के पीछे आरोपी पिता ही जिम्मेदार है। इसके बाद पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बिहार का मूल निवासी
जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और कई सालों से नासिक के शिवाजीनगर इलाके में रह रहा था। वो दिन में काम पर निकल जाता और देर रात घर लौटता था। इसी दौरान उसने अपनी बेटी को बार-बार शिकार बनाया।
समाज में गूंज रहा है मामला
ये घटना सिर्फ नासिक ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गई है। बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये वारदात समाज को अंदर तक झकझोर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है और आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: Korean Bamboo Salt: दुनिया का सबसे महंगा नमक; कोरियन बांस नमक की कीमत और फायदे चौंकाने वाले






























