मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में केन्या की चार महिलाओं को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं के पास से कुल 5.185 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कपड़ो में छिपा रखा था सोना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाओं ने कस्टम जांच से बचने के लिए अपने बुर्के और अन्य कपड़ों में सोने को छिपा रखा था। हालांकि गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि कैन्या की ये महिलाएं नैरोबी शहर से मुंबई आई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की सूचना पहले ही मिल गई थी कि सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी में लिप्त एक गिरोह मुंबई पहुंचने वाला है।अब इस मामले में DRI की ओर से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी हासिल हो सके।
ये भी पढ़ें: मुंबई में मिला GBS का पहला केस, अलर्ट पर आया स्वास्थ विभाग