मुंबई

Maharashtra Politics News: अशोक चव्हाण ने थामा BJP का दामन, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा

Maharashtra ONTV News
Image Source - Web

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कल 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज 13 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में मुंबई स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि अशोक चव्हाण के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजकुलर ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और उन्होंने भी बीजेपी का ही दामन थाम लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेज सकती है। खबर तो ये भी है कि वो कल ही नामांकम भी कर सकते हैं। उधर शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि, नरेंद्र मोदी अगर चव्हाण को राज्यसभा भेजते हैं, तो ये कारगिल के शहीद सैनिकों का अपमान होगा।

अब आप सोच रहे होंगे, कि आखिरकार उद्धव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा, तो बता दें कि दरअसल, साल 2010 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के लिए मुंबई में आदर्श हाउसिंह सोसायटी बनाई गई थी। उन दिनों अशोक चव्हाण राज्य के सीएम थे। उस वक्त बीजेपी ने चव्हाण पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों को उस सोसायटी में घर बांटे थे। हालात ऐसे बन गए थे कि चव्हाण को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। (Maharashtra Politics News)

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics News: उद्धव ठाकरे ने कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने पर मोदी सरकार पर तंज कसा

अब यहां एक सवाल ये भी उठता है कि, अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी का साथ क्यों छोड़ दिया, तो इसका जवाब यहीं मिलता है कि, कांग्रेस में उनका प्रभाव पहले के मुकाबले काफी कम हो गया था। आने वाले चुनाव में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए उन्होंने बीजेपी में शामिल होना ज्यादा सही समझा। यकीनन बीजेपी की विचारधारा और उनके नेतृत्व के तरीके ने चव्हाण को इम्प्रेस किया होगा।

हालांकि एक बात तो है, कि अशोक चव्हाण का इस तरह से कांग्रेस का साथ छोड़ना महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस को कमजोर व बीजेपी को मजबूत कर, 2024 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। वेल इसपर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।  (Maharashtra Politics News)

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: महाराष्ट्र के मंत्री अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर के दर्शन करेंगे, देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

You may also like