मुंबई

Maharashtra ONTV News: महाराष्ट्र के मंत्री अयोध्या जाएंगे, राम मंदिर के दर्शन करेंगे, देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

Maharashtra ONTV News
Image Source - Web

Maharashtra ONTV News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या की यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। हालांकि, उन्होंने यात्रा की तारीख और कार्यक्रम की कोई जानकारी साझा नहीं की है।

फडणवीस ने क्या कहा?

गत 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था।
वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आलंदी में आयोजित गीता भक्ति अमृत महोत्सव में शामिल होने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ आए थे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद लोग मथुरा (कृष्ण जन्मभूमि) विवाद के समाधान की उम्मीद करना स्वभाविक है। (Maharashtra ONTV News)

ये भी पढ़ें: Baba Siddhiqi: बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस को अलविदा कहकर एनसीपी का थामा दामन

कानूनी दायरे में निकलेगा विवाद

पत्रकार वार्ता में काशी और मथुरा में भी मंदिर से जुड़े विवादों पर फडणवीस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के प्रयास से राम मंदिर निर्माण का संभव हो सका, उसी प्रकार कानूनी दायरे में विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ में नया कॉरिडोर तैयार हो गया है। पूजा की अनुमति दे दी गई है और अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। सरल शब्दों में, सभी चीजें सौहार्द और कानून के दायरे में हो रही है। (Maharashtra ONTV News)

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मनोज जरांगे-पाटील जालना में फिर शुरू करेंगे अनशन

You may also like