मुंबई

Mumbai Crime: ब्लंट सैलून में हत्या का खुलासा, बाल और खून की बूंदें बनीं सबूत!

Mumbai Crime
Image Source - Web

Mumbai Crime: मुंबई के ब्लंट सैलून में 2018 में हुई एक कर्मचारी कीर्ति व्यास की हत्या का मामला सालों बाद सुलझ गया है। इस केस में चौंकाने वाली बात ये है कि कीर्ति के बालों के कुछ टुकड़े और खून की कुछ बूंदें ही पुलिस को कातिलों तक ले गईं।

क्या है पूरा मामला?
सैलून की हेड और उनके प्रेमी सिद्धेश तम्हनकर ने मिलकर कीर्ति की हत्या की थी। दोनों ने उसे अपनी कार में मार डाला और शव को गाड़ी की डिग्गी में छुपा दिया। बाद में उन्होंने शव को माहुल क्रीक में फेंक दिया। इतने साल बाद भी कीर्ति का शव नहीं मिला है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव समुद्र में बह गया होगा।

प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, सैलून की हेड और सिद्धेश के बीच प्रेम संबंध थे, जो सिद्धेश के काम पर असर डाल रहा था। 14 फरवरी 2018 को कीर्ति ने सिद्धेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब उसे 16 मार्च तक देना था। उसी दिन कीर्ति को आखिरी बार जिंदा देखा गया था।

कैसे हुआ खुलासा? 
कीर्ति के घर न पहुंचने पर उसकी मां ने सैलून में फोन किया तो पता चला कि वो वहां आई ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि दोनों आरोपी सुबह कीर्ति को उसके घर के बाहर से ले गए थे। उन्होंने कीर्ति को ऑफिस छोड़ने के बहाने कार में बिठाया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सीएम के पीए की जमानत नामंजूर, मालीवाल बोलीं – ‘सुरक्षा को खतरा!’

सबूतों के जाल में फंसे आरोपी
शुरुआत में सिद्धेश ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसने अपने एक साथी को बताया कि उसने और सैलून की हेड ने कीर्ति को कार में बिठाया था। पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें खून के धब्बे और कीर्ति के बाल मिले। DNA टेस्ट से ये साबित हो गया कि खून कीर्ति का ही था।

सजा का इंतजार
अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अब उन्हें सजा का इंतजार है। इस केस से एक बार फिर साबित हुआ है कि अपराधी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वो कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते। (Mumbai Crime)

ये भी पढ़ें: धारावी में भीषण आग! 6 लोग झुलसे, लकड़ी-फर्नीचर सब खाक! -VIDEO

You may also like