मुंबई

Mumbai ONTV News: ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर लिफ्ट डक्ट में गिरने से प्लम्बर की मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

Mumbai ONTV News
Image Source - Web

Mumbai ONTV News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 30 जनवरी को एक निर्माणाधीन स्थल पर लिफ्ट डक्ट में गिरने से 22 वर्षीय प्लम्बर प्रद्युम्न अशोक कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के एक रिश्तेदार ने कपूरबावड़ी पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि प्लम्बर प्रद्युम्न अशोक कुमार 30 जनवरी को सुरक्षा के लिए आवश्यक पर्याप्त उपकरणों के बिना काम कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि कुमार संतुलन बिगड़ने के कारण पानी से भरे ‘लिफ्ट डक्ट’ में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कुमार को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपूरबावड़ी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया। (Mumbai ONTV News)

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: आठ महीने बाद, चीन के जासूस होने के संदेह में पकड़े गए कबूतर को रिहा कर दिया गया

यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।  मृतक के परिवार ने मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। (Mumbai ONTV News)

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: मुंबई में टीबी रोगियों की संख्या में वृद्धि, केंद्र सरकार की योजना पर सवाल

You may also like