मुंबई

हवा में उड़ते प्लेन में खोलना चाहा दरवाजा, Air India की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग!

Air India
Image Source - Web

मुंबई: Air India की कोझिकोड से बहरीन जा रही फ्लाइट को मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वजह थी एक यात्री का हवाई जहाज़ का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करना, क्रू मेंबर्स से मारपीट और गाली-गलौज करना।

क्या है पूरा मामला?
1 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट IX-473 कोझिकोड से बहरीन के लिए रवाना हुई। केरल के रहने वाले अब्दुल नाम के एक यात्री ने बीच हवा में ही हंगामा शुरू कर दिया। वो अचानक प्लेन के पिछले हिस्से में गया और उसने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की। जब क्रू मेंबर्स ने उसे रोका तो उसने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की।

दूसरे यात्रियों के साथ भी की मारपीट
अब्दुल को उसकी सीट पर वापस बिठाया गया, लेकिन उसने दूसरे यात्रियों के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। उसने उन्हें धमकाया और दोबारा दरवाजा खोलने की कोशिश की।

मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
क्रू ने पायलट को पूरी बात बताई। पायलट ने हालात को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट करने का फैसला किया। दोपहर 1:30 बजे फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
क्रू मेंबर्स ने अब्दुल को एअर इंडिया के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। अब्दुल के खिलाफ मारपीट, जान को खतरे में डालने, शांति भंग करने और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Agnibaan रॉकेट की कामयाबी, भारत के स्पेस सेक्टर के लिए नए युग की शुरुआत!

You may also like