मुंबई

Water Cut In Mumbai: 37 डिग्री पार हुआ मुंबई का तापमान, 70% झीलें हुईं खाली, हाई तापमान के बीच वॉटर कट, जानें कितना मिलेगा पानी

मुंबई के उम्मीदवारों की पर्यावरण उपेक्षा से भड़के कार्यकर्ता, इनकी चूक के कारण होगी ये भयंकर विनाशकारी त्रासदी!
Image Source - Web

Water Cut In Mumbai: मुंबई में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पानी की किल्लत गहराती जा रही है। शहर की 7 प्रमुख झीलें, जो मुंबई की जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत हैं, 70% तक खाली हो चुकी हैं। इस स्थिति को देखते हुए, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 24 अप्रैल, 2024 तक पूरे शहर में 5% पानी की कटौती की घोषणा की है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में 5 फीसदी से ज्यादा पानी की कटौती हो रही है।

कितना मिलेगा पानी?

इस कटौती के बाद, मुंबईवासियों को प्रतिदिन 3,950 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी मिलेगा। लेकिन सोचने वाली बात है, कि ये पानी शहर की लगभग 2 करोड़ आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। अभी तो अप्रैल की ही शुरुआत है, जून तक स्थिती क्या होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।

बीएमसी की अपील

अब ऐसे में बीएमसी ने लोगों से पानी का संयम और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। वैसे BMC कहे या ना कहे, मुंबईकरों को पानी संभालकर इस्तेमाल करने की आदत तो होगी ही। खैर अगर आप फिर भी पानी की बर्बादी करते हैं, तो जरा संभल जाइए, क्योंकि आज संभालकर इस्तेमाल करेंगे, तभी तो त्रासदी से बचेंगे। वैसे इसपर आपका क्या कहना है, कमेंट कर जरूर बताएं। (Water Cut In Mumbai)

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: आज लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें आप कब और कैसे देख पाएंगे ये नजारा

You may also like