मुंबई

किसकी थी आइसक्रीम में गिरी उंगली, पता चल गया !

आइसक्रीम
Image Source - Web

मुंबई के मलाड इलाके में आइसक्रीम में एक उंगली मिलने का मामला सामने आया था, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। घटना के तुरंत बाद ही मुंबई पुलिस जांच में जुट गई और कटी हुई ऊंगली सहित आइस्क्रीम को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। अब खबर मिल रही है कि आइस्क्रीम बनाने वाली पुणे की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की उंगली में जख्म का पता चला है। ऐसे में अब पुलिस ने उस व्यक्ति के DNA को मैच कराने के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। जैसे रिपेर्ट आएगा, ये साफ हो जाएगा कि आइस्क्रीम में मिली उंगली किसकी थी, क्योंकि शक तो यही है कि वो उंगली किसी और की नहीं, बल्कि उसी शख्स की थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस शख्स की उंगली भी उसी दिन कटी थी, जिस दिन उस आइस्क्रीम की पैकिंग हुई थी। इसी वजह पुलिस को शक है कि वो उंगली उसी व्यक्ति की है। हालांकि डीनए सैंपल मैंच होने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

घटना का विवरण
अगर आपको इसके पीछे का पूरा मामला पता ना हो तो, बता दें कि मलाड में रहने वाले ब्रैंडन फेराओ नाम के एक शख्स ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम खाते समय उन्होंने फील किया कि कुछ अजीब है। जब उन्होंने देखा तो पाया कि आइसक्रीम में एक उंगली का टुकड़ा था। ब्रैंडन एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं, इसलिए वो तुरंत पहचान गए कि ये किसी का अंगूठा है। उन्होंने तुरंत उंगली को बर्फ में रखा और पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की जांच
अब पुलिस जांच में पता चला कि पुणे की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की उंगली में जख्म है। पुलिस ने उस कर्मचारी का DNA सैंपल लिया और फोरेंसिक लैब को भेज दिया है। पुलिस का शक है कि आइसक्रीम के भीतर मिली उंगली उसी कर्मचारी की हो सकती है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। संभव है कि इसके पीछे कोई साजिश भी हो। वेल देखते हैं आगे-आगे होता क्या है।

फेराओ की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद ब्रैंडन फेराओ काफी सदमे में हैं। उन्होंने युम्मो आइसक्रीम की शिकायत इंस्टाग्राम पर की थी, जिसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर ऑफिसर ने उनसे संपर्क किया और सभी जानकारी मांगी। लेकिन इसके बाद कंपनी की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई।

ये भी पढ़ें: चेन्नई: सांसद की बेटी ने BMW से व्यक्ति को कुचल दिया, मिली जमानत

 

You may also like