मुंबई

मुंबई का नया T1 फ्लाईओवर यातायात के लिए खुला, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मुंबई का नया T1 फ्लाईओवर यातायात के लिए खुला, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Credit: MidDay
मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के डोमेस्टिक टर्मिनल (T1) जंक्शन के आसपास यातायात सुधारने में मदद करने के लिए नवनिर्मित टर्मिनल 1 फ्लाईओवर शनिवार को जनता के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, मुंबई उपनगरीय संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और MMRDA आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी ने किया।

यह फ्लाईओवर पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (WEH) पर बनाया गया है और विशेषज्ञों का मानना है इससे हवाईअड्डे के आस-पास यातायात की स्थिति में सुधार होगा। भीड़-भाड़ के समय T1 जंक्शन पर हजारों वाहनों का जमावड़ा लग जाता है जिससे ट्रैफिक काफी लंबे समय तक बाधित हो जाता है। इस फ्लाईओवर के खुलने से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे T2 से बांद्रा की ओर जाने वाले यातायात की आवाजाही सुगम हो जाएगी। इससे ट्रैफिक जाम में कमी, प्रदूषण में गिरावट, और WEH पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

हाल ही में उद्घाटित 2-लेन वाला यह वन-वे फ्लाईओवर 790 मीटर लंबा है जिसमें अप्रोच की लंबाई भी शामिल है। फ्लाईओवर की चौड़ाई 8 मीटर है और यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे T2 से बांद्रा जाने वाले यातायात के लिए नंदगिरी गेस्ट हाउस और साईं बाबा मंदिर, भाजीवाड़ी के बीच बनाया गया है। इसके अलावा, यह फ्लाईओवर रणनीतिक रूप से WEH पर जुहू-विले पार्ले एलिवेटेड फ्लाईओवर के समानांतर छोर पर स्थित है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से T2 जंक्शन से बांद्रा की ओर जाने वाले यातायात को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा और यात्रा समय में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Crime News: भाभी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, 6 साल बाद मिला न्याय

You may also like