Maratha Reservation: पिछले काफी समय से महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की जो आंधी चली है, लगता है वो अब और तेज होनेवाली है. दरअसल अब मनोज जरांगे पाटिल अपने मराठा भाइयों से अपील कर रहे हैं कि वे आरक्षण पाने के लिए लंबी लड़ाई के हिसाब से अपना राशन-पानी और बोरिया बिस्तर लेकर मुंबई कूच के लिए तैयार रहे. जरांगे पाटिल के करीबी लोगों का कहना है कि पाटिल ने करीब 3 करोड़ मराठा समाज के लोगों को मुंबई में जुटाने का लक्ष्य बनाया है. बताया जा रहा है कि 20 जनवरी 2024 को मनोज जारांगे पाटिल अपने गांव से मुंबई के लिए पैदल ही कूच करने वाले हैं. वो अहमदनगर और पुणे से होते हुए 26 जनवरी तक मुंबई पहुंचेंगे.

Image Source – Web
जारांगे पाटिल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उनका पैदल कूच जालना, शहागड, गेवराई (बीड), अहमदनगर, शिरूर, शिक्रापूर, रांजणगाव, खराडी, शिवाजीनगर, पुणे, लोनावला, पनवेल और वाशी होते हुए चेंबूर से मुंबई में प्रवेश करेंगे और फिर आजाद मैदान में आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे. खबर है कि मुंबई आने वालों के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं. हर दल में 2 समन्वयक रहेंगे. सभी दल को राशन-पानी और बोरिया-बिस्तर की व्यवस्था खुद ही करनी होगी. पैदल कूच करने के दौरान रास्ते में जो भी गांव आएगा, वहां के लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से मदद करेंगे. जारांगे पाटील ने लोगों को अपने साथ आधा क्वींटल बाजरा, ज्वार, चावल, गेहूं, मोबाइल चार्जर, कपड़े, साबुन, दूध पाउडर इत्यादि जरूरत के सारे सामान साथ लेकर चलने का आग्रह किया है. इसके साथ-साथ अनशन के लिए आने वाले लोगों से जरांगे पाटिल ने नशें से दूर रहने व सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा सतर्क रहने की हिदायत भी दी है.
ये भी पढ़ें: CM Eknath Shinde से फिर मिले राज ठाकरे, आधे घंटे तक चली बातचीत; साल की छठी मीटिंग
टीम ने आजाद मैदान का लिया जायजा

Image Source – Web
शुक्रवार को मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन के लिए संघर्ष कर रहे आंदोलनकारियों की एक टीम ने आजाद मैदान का जायजा लिया. मुंबई के आजाद मैदान से ही मनोज जारांगे पाटिल 26 जनवरी से आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे. मनोज जारांगे के करीबी का कहना है कि ये तय है कि जारांगे पाटिल मुंबई आएंगे और 26 जनवरी से अनशन की शुरुआत करेंगे. आंदोलन के कार्यों को देख रहे वीरेंद्र पवार ने बताया कि, “हमने आजाद मैदान को देखा है. इसके आलावा और भी दूसरे मैदानों को देख रहे हैं. इसके बाद सारी जानकारी जरांगे पाटिल से साझा की जाएगी. मैदान पर अंतिम फेसला जरांगे पाटिल ही लेंगे.” उन्होंने कहा कि, मैदान की अनुमति मिलने के बाद एक टीम बनाई जाएगी और सभी को कार्य बांटे जाएंगे.
जरांगे पाटिल ने फडनवीस को दी चेतावनी

Image Source – Web
जरांगे पाटिल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर उनके वाहनों को मुंबई में आने से रोका गया तो वो और उनके समर्थक राज्य के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई और नागपुर स्थित घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे. इसलिए कोई भी फैसला सरकार को सोच समझकर लेना चाहिए. पाटिल ने कहा कि, किसी भी कीमत पर मुंबई दौरा होकर ही रहेगा. 3 करोड़ से अधिक माराठा मुंबई में आंदोलन करने के लिए आएंगे. जाराेंगे पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा कि, “अगर हमें मुंबई आने से रोका गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे और आंदोलनकारियों को जहां जगह मिलेगी वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे.”

Image Source – Web
हालांकि राज्य सरकार के दो मंत्रियों हसन मुश्रीफ और गिरीश महाजन का कहना है कि, “जारांगे पाटील को मुंबई आने की जरूरत नहीं होगी. उससे पहले ही राज्य सरकार मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर कोई रास्ता निकाल लेगी.” ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा, कि आगे-आगे होता है क्या?
ये भी पढ़ें: Gautam Adani Meet Sharad Pawar: शरद पवार से मिले गौतम अडाणी, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म