मुंबई

Mumbai ONTV News: मुंबई पुलिस फोर्स में बड़ा फेरबदल, 18 पुलिस कमिश्नरों का तबादला

Mumbai ONTV News

Mumbai ONTV News: आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुंबई पुलिस फोर्स में हुए बड़े फेरबदल के बारे में। आगामी लोकसभा चुनाव और दहिसर में हुए अभिषेक घोसालकर हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग में सतर्कता बरतते हुए 18 पुलिस कमिश्नरों का तबादला कर दिया गया है। वैसे ये फेरबदल सिर्फ 18 पुलिस कमिश्नरों तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले भी पुलिस विभाग के 162 अधिकारियों का तबादला किया जा चुका था।

तो आइए जानते हैं कि इस फेरबदल में कौन-कौन शामिल हैं:

मुंबई पुलिस बल में 18 पुलिस कमिश्नरों में जिनका तबादला हुआ है। उनमें
सर्कल 10 के डीसीपी दत्ता नलावडे को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनकी जगह मंगेश शिंदे को प्रभार सौंपा गया है।
सर्कल 9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय को सर्किल 3 का प्रभार दिया गया है, जबकि राजतिलक रोशन को सर्किल 9 के पुलिस उपायुक्त का प्रभार दिया गया है।
तेजस्वी सातपुते सर्किल 5 की नई डीसीपी होंगी।
तो वहीं रागसुधा आर को प्रवर्तन विंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विशाल ठाकुर को क्राइम ब्रांच के डिस्क्लोजर 1 और शाम घुगे को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की जिम्मेदारी दी गई है।
और आनंद भोईटे को सर्किल 11 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि, ये फेरबदल मुंबई पुलिस फोर्स में एक नई ऊर्जा लाने की कोशिश है। उम्मीद है कि इस फेरबदल से मुंबई मुंबई की सुरक्षी व्यवस्था मजबूत होगी। वेल, ये तो वक्त औक हालात ही बताएंगे, कि मुंबई पुलिस में किए गए इस फेरबदल का शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या और कितना असर डालता है। वेल इसपर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।  (Mumbai ONTV News)

 

You may also like