मुंबई

Mumbai ONTV News: नवघर पुलिस ने महज 6 घंटे में हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mumbai ONTV News
Image Source - Web

रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता

Mumbai ONTV News: नवघर पुलिस स्टेशन की हद में 5 फरवरी को सुबह 10 बजे के लगभग साधुराम होटल, भाजी मार्केट भाईंदर पूर्व में सार्वजनिक शौचालय के एक 30 से 35 वर्ष के व्यक्ति की लाश बरामद हुई। जिस पर गंभीर चोट के निशान थे। नवघर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

नवघर पुलिस द्वारा टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच शुरू की। मृतक व्यक्ति के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं होने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक कौन है, कहां रहता है और भाईंदर पूर्व में कैसे पहुंचा। इसकी भी जांच नवघर पुलिस कर रही। (Mumbai ONTV News)

ये भी पढ़ें: Mumbai Crime News: प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिक युवक को अगवा कर जान से मारने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

नवघर पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से 6 घंटे के अंदर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आरोपियों के दुकान में घुसा था। जिसपर आरोपियों और मृतक की बहस के दौरान मारामारी हुई। जिसमें आरोपियों ने मृतक की पिटाई कर दी।

पिटाई के बाद आरोपी शौचालय गया और वहां से बाहर आकर बैठ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। नवघर पुलिस ने एक आरोपी को भाजी मार्केट से दूसरे को भाईंदर पश्चिम और 2 आरोपियों को वसई से गिरफ्तार किया है। आगे की जांच नवघर पुलिस कर रही है। (Mumbai ONTV News)

ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: घरेलू कामगारों के लिए बड़ी राहत, पंजीयन और अशंदान शुल्क घटकर हुआ 1 रुपया

You may also like