मुंबई: मॉनसून इस साल पूरे जोश में है! महाराष्ट्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई और पुणे में तो मॉनसून ने अपने तय समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। 30 मई को केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कहां-कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में तो सोमवार तक बहुत भारी बारिश (204 मिमी से ज्यादा) का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
पुणे में टूटा रिकॉर्ड
पुणे में रविवार को 117 मिमी बारिश हुई, जो 1969 के बाद जून महीने का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। पुणे के लोहेगांव और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में 1398 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी
असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी 10 से 13 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
उत्तर भारत में लौटी लू
मॉनसून अभी उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं पहुंचा है, इसलिए वहां लू का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तो भीषण लू की चेतावनी दी गई है।