लाइफ स्टाइल

Bread खरीदते समय इन जरूरी चीजों को जरूर चेक करें!

Bread
Image Source - Web

लोगों के लिए ब्रेकफास्ट में ब्रेड (Bread) खाना काफी आम है। हो भी क्यों ना, खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसे किसी चीज के साथ बनाना भी काफी आसान और समय का बचत करने वाला जो होता है। ब्रेड के साथ आप चाय, दूध, सैलेड, अंडा जैसे अनेकों चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप ब्रेड खरीदते समय चुछ चीजों को चेक करते हैं, जो आपके हेल्थ के लिए अहम हो सकता है। आइए जानते हैं उन जरूरी चीजों के बारे में, जिसे ब्रेड खरीदते समय चेक करना आवश्यक होता है।

शुगर की मात्रा
अब इस बात से तो आप वाकिफ होंगे ही, कि ब्रेड (Bread) को बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यीस्ट को एक्टिवेट होता है। ऐसे में जरूरी है कि ब्रेड खरीदते समय हम ये चेक कर लें कि किसी भी फॉर्म में इसमें शुगर की मात्रा कितनी है। जानकारी हो कि कई बार ब्रेड में नमी बनाए रखने के लिए एक्सेस शुगर, शहद और केन जूस जैसे चीजों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

सामग्री के बारे में जरूर पढ़ें
ब्राउन ब्रेड (Bread) हो, व्हाइट ब्रेड हो या फिर मल्टीग्रेन ब्रेड ही क्यों ना हो, उसके पैकेट पर ब्रेड बनाने में इस्तेमाल किए गए सामग्री के बारे में लिखा होता है तो उसे जरूर पढ़ लें। दरअसल ब्रेड को बनाने के लिए पैकेट पर दिए गए आटे के अलावा अन्य कई तरह के आटों का भी इस्तेमाल किया जाता है, ताकि उसके टेस्ट और ज्यादा अच्छा बनाया जा सके।

नमक की मात्रा भी चेक करें
कई ब्रेड (Bread) ऐसे होते हैं, जिसे बनाने के लिए नमक का भी इस्तेमाल किया जाता है। अब कई बार हम ब्रेड को सेंकने के लिए नमक का भी उपयोग करते हैं, तो ऐसे में जब कभी भी आप ब्रेड खरीदने जाएं तो उसमें नमक की मात्रा को भी जरूर पढ़ लें।

एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
ब्रेड (Bread) को खरीदते समय एक्सपायरी डेट को चेक करना गलती से भी ना भूलें, क्योंकि कई बार हम एक्सपायरी डेट को चेक करना भूल जाते हैं, जो हमारे के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आम रोजाना नाश्ते में खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

You may also like