रिपोर्टर: रामकुमार गुप्ता
Mumbai: मुंबई (Mumbai) के बोरीवली पश्चिम में स्थित विष्णू निवास चाल को जीर्ण-शीर्ण (Dilapidated) घोषित कर तोड़ने की बीएमसी (BMC) की साजिश के खिलाफ भाजपा (BJP) सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक सुनील राणे धरने पर बैठे हैं।
भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी का कहना है कि मुंबई (Mumbai) के मालवणी, मालाड, जोगेश्वरी, बांद्रा पूर्व, कुर्ला, मानखूर्द, गोवंडी जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र में ग्राउंड+4 अनधिकृत चालियों को जीर्ण-शीर्ण (Dilapidated) घोषित करने की हिम्मत बीएमसी (BMC) में नहीं है और बोरीवली जैसे हिन्दू बहुल क्षेत्र में ग्राउंड +1 के चालियों को जीर्ण-शीर्ण (Dilapidated) घोषित कर बीएमसी (BMC) उनकी बिजली पानी का कनेक्शन काट देती है। हम हिंदू मुस्लिम नहीं करना चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश यही वास्तविकता है। ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ही हम धरना आंदोलन पर बैठे हैं।

MP Gopal Shetty and MLA Sunil Rane at Dharna Movement
भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी का कहना है कि जब तक बीएमसी (BMC) के अधिकारी यहां पर आकर हमारी मांगों को नहीं मानते तब तक हम आंदोलन पर बैठे रहेंगे। बता दें कि इस आंदोलन में गोपाल शेट्टी के साथ विधायक सुनील राणे भी धरने पर बैठे हैं। Mumbai: महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर बना दस World Record, 25550 मीटर कपड़े पर हस्तलिखित महाध्वज का हुआ विमोचन
गोपाल शेट्टी ने बीएमसी (BMC) अधिकारियों पर सवालिया निशाना साधते हुए कहा कि बीएमसी के जो अधिकारी भ्रष्टाचार में ट्रैप हुए हैं, वह भी आज काम पर हैं, जो रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़े जाते हैं ऐसे अधिकारियों को जेल में क्यों नहीं डाला जाता?


























