पुणे से गैंगरेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके दिल दहल जाएंगे और इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये वाक्या है पुणे के चिंचवड़ का, जहां एक लड़की के साथ ट्रुथ और डेयर खेलने के बाद 3 लड़कों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में धुत्त था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल पुणे के पिंपरी-चिंटवड़ में रहकर लड़की नीट की तैयारी कर रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती एक 22 साल की लड़की से हुई, जो कि एक रील स्टार है।
21 जनवरी कों लड़की की उसी ऑनलाइन रील स्टार फ्रेंड ने उसे कॉल करके पूछा कि वो एक दिन के लिए उसके यहां रहना चाहती है तो क्या वो उसे अपने यहां रखेगी? बस क्या था बिना किसी परेशानी ने लड़की ने पिंपरी-चिंचवड़ में उसे अपने यहां एक दिन के लिए रहने की इजाजत दे दी। इससे बाद उस रील स्टार फ्रेंड ने उसे अपने साथ एक पार्टी में जाने के लिए कहा, जो कि रावेत इलाके में थी। वो लड़की खुशी-खुशी अपनी रील स्टार फ्रेंड के साथ पार्टी में चली गई। उस पार्टी में हर किसी ने शराब पी रखी थी।
उस पार्टी में उस रील स्टार लड़की के कई और फ्रेंड भी मौजूद थे। सबने मिलकर Truth or Dare खेलने की शुरुआत की। इसी बीच तीन युवक मिलकर लड़की को बाथरूम में ले गए और उसके साथ तीनो ने मिलकर दुष्कर्म किया। उसी बीच लड़की के किसी रिश्तेदार ने उसे फोन किया। जैसे ही लड़की ने फोन ऑन किया रिश्तेदार को सारी बातें पता चल गई। उन लड़कों को नहीं पता चला कि फोन ऑन है। तब उस रिश्तेदार ने पीड़ित लड़की के माता-पिता को फोन कर सारी बात बताई, जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने रावेत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आदार पर पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित लड़की की उस रील स्टार दोस्त को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं पीड़ित लड़की को उस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
आरोपियों की पहचान सुशील बलद्र ठाकुर, आनंद भोईटे और रितिक संजय के रूप में हुई है। ये तीनों लड़के, उस रील स्टार लड़की के जरिये पीडित लड़की से पहली बार मिले थे, और नशे की हालत में लड़की के साथ इन लड़कों ने दुष्कर्म किया। अब तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।