मुंबई

मुंबई: एग्जाम के पहले दिन हुआ एक्सीडेंट, पर हिम्मत नहीं हारी! अस्पताल के बेड से लड़का दे रहा है SSC पेपर

मुंबई: एग्जाम के पहले दिन हुआ एक्सीडेंट, पर हिम्मत नहीं हारी! अस्पताल के बेड से लड़का दे रहा है SSC पेपर
Credit: MidDay
मुंबई के 15 साल के एथेन एस्टेबिरो ने दिखा दिया कि मुसीबत कितनी भी बड़ी हो, हौसले से उसका सामना किया जा सकता है! SSC एग्जाम से ठीक एक दिन पहले एथेन का एक्सीडेंट हो गया। चोटें भी काफी लगीं, पर इस बहादुर लड़के ने हार नहीं मानी।

SSC का एग्जाम हर बच्चे के लिए बहुत अहम होता है, और एथेन को भी इस बात का पूरा एहसास था। एक्सीडेंट के बाद भी उसका पहला सवाल यही था – क्या पेपर दे पाऊंगा?  उसने अपने पापा से जिद की कि उसे एग्जाम देने दिया जाए, वरना पूरा साल बर्बाद हो जाएगा!

बेचारे पापा क्या करते…उन्होंने स्कूल से बात की, और फिर एजुकेशन बोर्ड को भी चिट्ठी लिखकर रिक्वेस्ट की कि एथेन को अस्पताल से एग्जाम देने की इजाजत मिले। एथेन अभी अस्पताल में ही भर्ती है, और वहीं से अपना पेपर दे रहा है।

एथेन का एक्सीडेंट माहिम में हुआ था, जब वह ट्यूशन जा रहा था। एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। उसे कई चोटें आई हैं – कंधे की हड्डी टूटी है, चेहरे पर भी चोट है, और दिमाग में सूजन आ गई थी। डॉक्टरों ने CT स्कैन करके ये सुनिश्चित किया कि कहीं सिर पर अंदरूनी चोट तो नहीं लगी है।

डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने एथेन की दवाइयां इस तरह दी हैं कि उसे दर्द भी कम हो, और नींद भी ना आए ताकि वह पेपर अच्छे से लिख सके। अच्छी बात ये है कि अब एथेन की हालत सुधर रही है।

एथेन के पापा ने बताया कि पहले तो उन्होंने बेटे को मना करने की कोशिश की थी, पर वो नहीं माना! ऐसे में, एक पिता क्या करे? एथेन की हिम्मत और पढ़ाई के प्रति लगन देखकर वाकई में बहुत अच्छा लगता है!

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! सड़कों पर उतरी AI वाली गाड़ियां, अब बचकर कहां जाओगे?

You may also like