मुंबईलाइफ स्टाइल

मुंबई: कैंसर से तो जीती, पर खाने के लिए तरस गई थी ये महिला! फिर डॉक्टरों ने किया कुछ ऐसा…

मुंबई: कैंसर से तो जीती, पर खाने के लिए तरस गई थी ये महिला! फिर डॉक्टरों ने किया कुछ ऐसा...

मुंबई की साबा की कहानी सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कैंसर जैसी बीमारी से वो तो उबर गईं, मगर जबड़े में एक अजीब तकलीफ ने उनका जीना दूभर कर दिया था। खाना खाने के लिए तरस जातीं, बस थोड़ा सा सूप या जूस पीकर दिन काटतीं। फिर एक नए किस्म के ऑपरेशन ने उनकी जान बचाई!

कुछ साल पहले साबा को कैंसर हो गया था। इलाज के बाद वो ठीक हो गईं, पर कुछ समय बाद उनके जबड़े में दर्द शुरू हो गया। धीरे-धीरे करके जबड़ा इतना जकड़ गया कि मुंह खोलना बंद! डॉक्टरों के चक्कर काटती रहीं, कोई फायदा नहीं हुआ।

दांत खराब होने लगे, वजन गिरता गया,  पतले चम्मच से मुश्किल से थोड़ा बहुत खा-पी लेती थीं। उनके पति अजहरुद्दीन ने बताया कि कई अस्पतालों के बाद एक जगह डॉक्टर ने उनकी खोपड़ी का 3D मॉडल बनवाया। इससे पता चला कि जबड़े की हड्डी में ही गड़बड़ है। फिर हुआ एक मुश्किल ऑपरेशन – नया जबड़ा लगा दिया गया!

आजकल के डॉक्टर्स तो कमाल हैं भाई! 3D प्रिंटिंग से हड्डी का मॉडल बनाकर पहले समझा कि करना क्या है। ऑपरेशन के बाद अब साबा अपना मुंह खोल पाती हैं, खाना खा पा रही हैं…बात भी साफ हो गई है!

ऑपरेशन के बाद फिजियोथेरेपी चल रही है ताकि जबड़ा बिलकुल पहले जैसा हो जाए। कैंसर जैसी मुसीबत के बाद ये समस्या…पर साबा और उनके पति ने हिम्मत नहीं हारी!

यह भी पढ़ें: दिमाग के तेज़ हैं, पर किस्मत साथ नहीं दे रही! IIT-IIM वालों के बेरोजगार रहने की कहानी चौंका देगी

You may also like