मुंबई

Assembly Elections 2024: भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र तो धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का जिम्मा, BJP ने इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Assembly Elections 2024
Image Source - Web

Assembly Elections 2024: लोकसभा इलेक्शन की समाप्ती और सरकार बनने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां देशभर के 4 राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। खासकर बीजेपी पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि लोकसभा इलेक्शन में बीजेपी उम्मीदों के काफी पीछे रह गई। ऐसे में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने विधानभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।

बीजेपी ने महाराष्ट्र में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैभव को चुनाव सह प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। झारखंड में शिवराज सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमंत बिस्वा शर्मा को सह प्रभारी का पदभार दिया गया है।

हरियाणा में बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी, जबकि बिप्लब देब को सह प्रभारी बनाया है। तो वहीं जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी श्री जी. किशन रेड्डी को दी गई है।

इन राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव?
हाल ही में देश में लोसकभा चुनाव संपन्न हुए हैं। 4 जून को इसके परिणाम आए थे। इस चुनाव में एनडीए ने अपनी सरकार बनाई है। अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। बता दें कि इस साल के अंत तक इन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल साल के अंत में खत्म हो जाएगा। ऐसे में संभव है कि अक्टूबर या फिर उससे पहले महाराष्ट्र के 288 सीटों पर विधानसभा इलेक्शन हो। तो वहीं हरियाणा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होना है, तो संभव है कि हरियाणा में भी अक्टूबर या फिर उससे पहले ही विधानसभा इलेक्शन हो जाए। इसके अलावा झारखंड में 5 जनवरी 2025 को विधानसभा के कार्यकाल खत्म होगा, तो नवंबर या फिर दिसंबर में यहां पर विधानसभा चुनाव हो। जहां तक बात है जम्मू कश्मीर की तो यहां पर सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक ही चुनाव संपन्न करवाने का आदेश दिया है। तो संभव है कि सितंबर या फिर उससे पहले ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाए।

ये भी पढ़ें: भारतीयों ने मालदीव को क्यों किया था बॉयकॉट, और अब रिश्ते क्यों सुधर रहे हैं?

You may also like