मुंबई

प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों पर BMC का शिकंजा!

प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों पर BMC का शिकंजा!

मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने उन प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है जिनके प्रॉपर्टी टैक्स के चेक बाउंस हुए थे। पिछले साल भर में बैंक में जमा किए कुल 892 चेक बेकार साबित हुए, जिनकी कुल रकम करीब 43.54 करोड़ रुपये है।

जिन लोगों के चेक बाउंस हुए उनमें बिल्डर्स, कमर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक, बड़ी सोसाइटीज़, और कुछ आम लोग भी शामिल हैं। BMC का कहना है कि किसी भी बैंक चेक का  बाउंस होना सिर्फ पैसे की समस्या नहीं है, बल्कि यह एक कानूनी अपराध है।

BMC के अधिकारियों ने सभी बकायेदारों को पहले नोटिस भेजे थे। अधिकतर मामलों में पैसे आने के बाद BMC की कार्रवाई रुक गई।  लेकिन, 38 लोग ऐसे हैं जिन्होंने सारी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर दिया। अब BMC ने इनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर दिया है।

ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लोग BMC के डर से आखिरी समय में चेक काट देते हैं, लेकिन उनके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होते।  प्रॉपर्टी टैक्स BMC की कमाई का एक बड़ा ज़रिया है, इसलिए बकाया वसूलने के लिए BMC लगातार सख्त कदम उठा रही है।

BMC के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूलने के क्रम में कई बड़ी प्रॉपर्टीज़ भी ज़ब्त की जा चुकी हैं। महामारी के बाद से BMC आर्थिक तंगी से जूझ रही है, इसलिए अब बकायेदारों पर उनकी नज़र और भी पैनी हो गई है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा कायाकल्प, बनेंगे ‘स्मार्ट’ अस्पताल

You may also like