मुंबई

मुंबई: दादर स्टेशन पर सूटकेस में मिला शव, दो दिव्यांग आरोपी गिरफ्तार

मुंबई
Image Source - Web

मुंबई के दादर स्टेशन से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल एक व्यक्ति की हत्या करके उसके लाश को सूटकेस में बंद करके ठिकाने लगाने के इरादे से दो लोग ले जा रहे थे, लेकिन बीच में ही वो पुलिस की नजर में आ गए और गिरफ्तार भी कर लिए गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा  मामला?

मामला मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का है। दो लोग शव से भरे सूटकेस को लेकर ट्रेन में सवार हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि वो दोनों लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उस वक्त दादर स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग के दौरान दोनों लोग सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गए। बताया जा रहा है कि डेड बॉडी की शिनाक्त कर ली गई है और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां हैरानी की बात है कि जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वो दोनों ही दिव्यांग हैं और जिनकी हत्या हुई है वो भी दिव्यांग ही था।

बताया जा रहा है कि जब वो दोनों सूटकेस में लाश लेकर सफर कर रहे थे, उसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवान चेकिंग करने लगे। जब उन्होंने वो सूटकेस खुलवाया तो उसमें से शव निकला। ऐसे में वहां से एक आरोपी भाग गया, लेकिन दूसरे को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया। फिर बाद भागे हुए आरोपी को भी उल्हासनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। जब दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये घटना पिढ़ौनी थाना क्षेत्र का है। दोनों में से एक का नाम सुजीत सुरेंद्र सिंह और दूसरे की पहचान प्रवीण चावड़ा के रूप में हुई है।

जिस व्यक्ति की लाश मिली है, उसकी पहचान अरशद खान के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी सुजीत ने बताया कि कुछ पहले वो प्रवीण और अरशद के साथ थे। पुलिस को उसने बताया कि आधी रात को किसी बात पर उनके बीच बहस होने लगी और उसी बहस के दौरान गुस्से में आकर सुजीत ने अरशद के सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया, जिसकी वजह से अरशद की मौत हो गई। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। संबंधित थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

ये भी पढ़ें: बादल फटने से उजड़ा जीवन: स्कूल बहा, बच्चे लापता; मां के सीने से लिपटा मिला दुधमुंही बच्‍ची का शव, हिमाचल में आंसुओं का सैलाब

You may also like